{"_id":"6a147e46233f98dd9c0f147d","slug":"cng-leaks-in-moving-bus-chaos-at-meerut-intersection-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142027-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चलती बस में सीएनजी लीक, मेरठ तिराहे पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चलती बस में सीएनजी लीक, मेरठ तिराहे पर मची अफरातफरी
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर से मेरठ जा रही यात्रियों से भरी निजी बस में सोमवार दोपहर सीएनजी लीक होने से मेरठ तिराहे पर दहशत फैल गई। तेज आवाज के साथ गैस रिसाव शुरू होते ही चालक ने बस सड़क किनारे रोकी और यात्रियों को तुरंत उतारा।
पुलिस के अनुसार बस जैसे ही मेरठ तिराहे पहुंची, सिलिंडर से रिसाव शुरू हो गया। चालक जिसंत को आभास होते ही उसने यात्रियों को सूचित कर बस रोकी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बस को तुरंत मेरठ रोड स्थित गांव असौड़ा के खुले मैदान में ले जाया गया। वहां मैकेनिक बुलाकर सिलिंडर खाली कराया और खराबी ठीक की गई। तकनीकी खामी से गैस रिसाव की आशंका है।
विज्ञापन
घटना के दौरान तिराहे पर काफी देर तक अफरातफरी रही। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।