फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CM Yogi arrived in Hapur to inspect Ganga Expressway

Hapur: गंगा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने पहुंचे CM योगी, पैदल चलकर देखी प्रगति, अधिकारियों के दिए ये निर्देश

Sun, 27 Apr 2025 01:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 100 मीटर तक पैदल चलकर निर्माण कार्य को दिखा। निरीक्षण के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे का काम करने वाले कर्मचारियों से योगी ने पूछा कि समय से पैसा मिलता है या नहीं।

विज्ञापन
CM Yogi arrived in Hapur to inspect Ganga Expressway
एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की सरकार की महत्वकांक्षी योजना में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ पहुंचे। यहां वह निर्धारित समय से करीब 15 मिनट पहले ही पहुंच गए थे। हेलीपैड पर उनका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। हेलीपैड से सरकारी वाहन के माध्यम से वह गंगा पुल पर पहुंचे, जहां उनको यूपीडा के अधिकारियों ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा पुल पर पैदल चलते हुए बारीकी से जानकारी ली। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 100 मीटर तक पैदल चलकर निर्माण कार्य को दिखा। निरीक्षण के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे का काम करने वाले कर्मचारियों से योगी ने पूछा कि समय से पैसा मिलता है या नहीं। डीएम अभिषेक पांडे को निर्देश दिए कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में जो रुकावट आ रही हैं, उन्हें दूर कराएं। मुख्यमंत्री करीब 22 मिनट तक रुके। साथ में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, सांसद कंवर सिंह तंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed