{"_id":"68a755fc3157e7a8740670d3","slug":"cm-deshboard-ramking-hapur-news-c-135-1-hpr1005-129048-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन पर डीएम नाराज
Thu, 21 Aug 2025 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिला मुख्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड और जनपद में संचालित 50 लाख से अधिक व कम लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक में खराब प्रदर्शन पर डीएम अभिषेक पांडेय ने कई विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
जनपद में संचालित 50 लाख से अधिक व 50 लाख से कम लागत के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य कराने के निर्देश दिए गए। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रवेंद्र यादव ने 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में राजकीय महिला महाविद्यालय धौलाना, गौ संरक्षण केंद्र धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर में ब्रजघाट का निर्माण, आईटीआई के कार्य की जानकारी दी। इस पर डीएम ने आईटीआई को समय से पूरा कर संबंधित को जल्द से जल्द हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गई। कई विभागों की प्रगति खराब होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ हिमांशु गौतम, डीडीओ देवेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ सुनील कुमार, डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।