फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Class 12 student committed suicide by hanging herself

Hapur News: 12वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Class 12 student committed suicide by hanging herself
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में कक्षा 12वीं की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर, आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला रफीकनगर निवासी छात्रा दिल्ली रोड स्थित एक इंटर काॅलेज में कक्षा छात्रा थी। रविवार की सुबह को छात्रा की मां काम करने के लिए गई थी। इसी बीच छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


पुत्री की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां आनन फानन में घर पर पहुंची। पुत्री का शव देख उसका रो रोकर बुरा हाल हो गया था। आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस और फार्रेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि छात्रा के पिता की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। जबकि उसके दो छोटे भाई हैं। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed