फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   circle rate meeting today

Hapur News: सात साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी, बैठक आज

Wed, 07 Aug 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
circle rate meeting today
हापुड़। जिले में सात साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को एडीएम की अध्यक्षता में एआईजी स्टांप की निर्णायक बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद फाइल डीएम के पाले में जाएगी। सर्किल रेट में 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि यह बढ़ोतरी चिह्नित क्षेत्रों में ही होगी, इन्वेस्टर समिट का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में अंतिम बार सर्किल रेट तय हुए थे, अब सात साल बाद फिर इनमें बढ़ोतरी होगी। सर्वे में पहली बार नव विकसित कॉलोनियों, सड़कों को शामिल किया जा सकता है। शहरी क्षेत्र का सर्वे एसडीएम सदर, तहसीलदार व उप निबंधक करेंगे। बाजार मूल्य का आंकलन किया जाएगा। कृषि, आवासीय व व्यावसायिक तीन तरह की श्रेणियां बनेंगी। पुराने बैनामों से कीमतों का मिलान होगा। बाजार मूल्य के अनुकूल सर्किल रेट निर्धारित किए जाएंगे और इसकी सूची जल्द तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


इस पहल को साकार करने के लिए बृहस्पतिवार को एआईजी स्टांप संबंधित फाइल लेकर एडीएम वित्त कार्यालय पहुंचेंगे। यहां दोनों अधिकारियों की बैठक में मंथन होगा, जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसे डीएम के समक्ष रखा जाएगा। बता दें कि प्राधिकरण कार्यालय से सटे प्रीत विहार और आनंद विहार के रेट मात्र तीन वर्षों में ही दोगुने से अधिक हो गए हैं। यहां के कुछ क्षेत्रों में जमीन के रेट शहर के पॉश इलाकों से भी अधिक हो गए हैं। गढ़ रोड के क्षेत्रों के दाम भी पिछले आठ वर्षों में दोगुने से ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में गंगा एक्सप्रेसवे, गढ़ मेरठ हाईवे के निर्माण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बाहर के उद्यमी भी यहां दिलचस्पी दिखा रहे हैं, गढ़ क्षेत्र भी इनकी पहली पसंद बनता जा रहा है। ऐसे में परिस्थिति पहले से काफी अधिक बदल चुकी हैं। सर्किल रेट बढ़ाने के दौरान इन्वेस्टर समिट का भी ध्यान रखा जाएगा, ऐसे में बढ़ोतरी चुनिंदा क्षेत्रों के लिए भी हो सकती है। बता दें कि डीएम प्रेरणा शर्मा द्वारा कुछ जगहों पर सर्किल रेट बढ़ाने के संकेत दिए हैं, उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों के सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।




सर्किल प्रथम की पॉश कॉलोनियों के वर्तमान रेट

कॉलोनी सर्किल रेट

अशोक कॉलोनी 24000

अलकापुरम 24000

कबाड़ी बाजार 32000

खिड़की बाजार 31000

पापड़ वाली गली 28500

पुराना बाजार 28500

सब्जी बाजार 30000

ज्ञान लोक 27500

भोला गंज 25000

न्यू आलोक कॉलोनी 25000

इंडियन कोल्ड स्टोरेज 25000

आलोक कॉलोनी 30000

---

सर्किल द्वितीय की पॉश कॉलोनियों के वर्तमान रेट-

कॉलोनी रेट

इंद्रलोक कॉलोनी 22000

शिवपुरी 20000

श्रीनगर 20000

कृष्णानगर 10000

केशव विहार 18000

खुर्जा पेच 19000

चंडी मंदिर 15000

त्यागीनगर 20000

देवलोक 15000

नारायण गंज 20000

परमानंद पुरम 22000

पक्का बाग 22000

पटेल नगर 20000

बैंक कॉलोनी (श्रीनगर) 20000

भगवती गंज 22000

रामगंज 20000

रेवती गंज 20000

कृष्णानगर 10000

अर्जुननगर स्वर्ग आश्रम रोड 8500

(नोट: कॉलोनियों के ये रेट हजार रुपये प्रति गज में हैं। सर्किल रेट निबंधन कार्यालय से लिया गया है।)


कोट -

सर्किल रेट को लेकर एडीएम वित्त के साथ बृहस्पतिवार को बैठक होगी। तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इस बैठक में जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसे डीएम के समक्ष रखा जाएगा।--अरुण शर्मा, एआईजी स्टांप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed