{"_id":"68389152c012cedeee0517db","slug":"cho-found-running-opd-in-an-inebriated-condition-pharmacy-found-full-of-expired-contraceptives-hapur-news-c-135-1-hpr1002-125114-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शराब के नशे में ओपीडी चलाता मिला सीएचओ,\n\nफार्मेसी में भरी मिलीं गर्भ निरोधक एक्सपायरी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शराब के नशे में ओपीडी चलाता मिला सीएचओ, फार्मेसी में भरी मिलीं गर्भ निरोधक एक्सपायरी दवा
विज्ञापन
हापुड़। बृहस्पतिवार को गोहरा स्थित जन आरोग्य मंदिर में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने छापा मारा। इस दौरान सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) नशे की हालत में ओपीडी चलाते मिला। साथ ही फार्मेसी से गर्भनिरोधक एक्सपायर दवाएं बरामद की गईं। सीएमओ जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
गांवों में खुले उप स्वास्थ्य केंद्रों को जन आरोग्य मंदिरों में परिवर्तित कर दिया गया है। इनका संचालन करने के लिए सीएचओ रखे गए हैं। हर रोज इन मंदिरों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ को सूचना मिली कि गोहरा स्थित केंद्र पर चिकित्सक शराब के नशे में धुत है।
इस पर सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएचओ वरुण नशे की हालत में मिला। मरीजों ने बताया कि आए दिन चिकित्सक इसी हालत में आते हैं और उपचार में भी लापरवाही बरतते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सीएमओ ने फार्मेसी का भी निरीक्षण किया। जिसमें जिंक, आयरन और गर्भ निरोधक दवाएं बड़ी मात्रा में एक्सपायर मिलीं। जबकि इस तरह की दवाओं को अस्पतालों में रखने का कोई प्रावधान नहीं है। मरीजों को भी इस तरह की दवाएं बांटने की आशंका जताई जा रही है। यहां साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली।
कुल मिलाकर इस प्रकरण में सीएचओ को हटाने के साथ ही उसके निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में विस्तृत जांच के लिए कमेटी का भी गठन कर दिया गया है। इसके अलावा सीएमओ ने कई अन्य जन आरोग्य मंदिरों, पीएचसी का निरीक्षण किया। चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कोट -गोहरा स्थित आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान सीएचओ वरुण नशे की हालत में मिला। फार्मेसी में एक्सपायरी दवाएं मिलीं। इस प्रकरण की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।