फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   child with mask

Hapur News: निमोनिया और जुकाम के बढ़े मरीज, मास्क लगाकर अस्पताल पहुंचे बच्चे

Tue, 07 Jan 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 07 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
child with mask
हापुड़। कर्नाटक, तमिलनाडु में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) संक्रमित मरीजों के मिलने से हापुड़ में भी सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में अभिभावक बच्चों को मास्क पहनाकर परामर्श दिलाने पहुंचे। फिलहाल शासन से गाइडलाइन नहीं आई है, लेकिन चिकित्सकों ने निमोनिया, जुकाम से पीड़ित बच्चों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। चिकित्सक अभिभावकों को उनके बच्चों की सेहत का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की तीन लहर में हापुड़ के सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। अब फिर से तरह का वायरस देश के विभिन्न राज्यों में पहुंच गया है। हालांकि हापुड़ या आसपास के जिलों में ऐसा कोई मामला अभी नहीं है। फिर भी चिकित्सक बच्चों व अन्य लोगों को भीड़ वाले स्थानों से बचकर रहने, मास्क पहनने और हाथ धोते रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को हापुड़ सीएचसी की बाल रोग ओपीडी में 100 से ज्यादा बीमार बच्चे पहुंचे। जिसमें डायरिया, जुकाम, खांसी, बुखार वाले बच्चे अधिक रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.समरेंद्र राय ने बताया कि यह मौसम सही माना जाता है, बच्चों में खास बीमारी नहीं हैं। फिर भी इन दिनों में सांस वाली समस्याएं बनती हैं, इसके लिए अभिभावकों को अधिक ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां
पांच सीएचसी और जिला अस्पताल में सात ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराए गए हैं। ऑक्सीजन लाइन से 200 से अधिक बेड जोड़े गए हैं। वेंटिलेटर की भी जिला अस्पताल में व्यवस्था है। इन्हें मॉक ड्रिल के दौरान ही चलाकर देखा जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को इनकी सुविधा मिल सकेगी।


---

इन बातों का रखें ध्यान-

* भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

* मास्क का प्रयोग करें।

* हाथ धोते रहें, सेनेटाइजर का प्रयोग करें।

* सांस संबंधी समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें, घबराए नहीं।


कोट -

जिले या प्रदेश में एचएमपीवी संक्रमण का कोई मामला नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं, सिर्फ सावधानी बरतें। अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था है, चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed