फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   child sick from viral fever

Hapur News: वायरल की चपेट में रहे बच्चे, ओपीडी में बढ़ी भीड़

Sat, 04 Oct 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 04 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
child sick from viral fever
हापुड़। मौसम में बदलाव के कारण पांच साल से कम उम्र के बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों को ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय तक लग रहा है। शनिवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 150 मरीज आए, इसमें बच्चों की संख्या 60 थी।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.समरेंद्र राय ने बताया कि बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इन दिनों तेज धूप के कारण मौसम गर्म है, लेकिन रात और तड़के तापमान में गिरावट है। रात में लोग एसी और कूलर का प्रयोग करते हैं तो समस्या बढ़ जाती है। थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। समस्या यह है कि जो बच्चे बीमार हो रहे हैं, उन्हें स्वस्थ होने में दस से 15 दिन तक का समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनावश्यक तौर पर एंटी बॉयोटिक न दें। चिकित्सक से परामर्श अवश्य दिलाएं। खान पान का विशेष ध्यान रखें। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में भी बच्चों की संख्या ज्यादा है। चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच कर उन्हें दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed