{"_id":"67c7344d4ba708705f0d022b","slug":"child-marriage-inspection-hapur-news-c-306-1-gha1001-113114-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाल विवाह की जांच करेगी बुलंदशहर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाल विवाह की जांच करेगी बुलंदशहर की टीम
Tue, 04 Mar 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के होटल पर बाल विवाह की सूचना पर आई टीम के बार-बार बुलाने के बाद भी दुल्हा, दुल्हन के परिजन नहीं पहुंचे। अब टीम ने जनपद बुलंदशहर की बाल संरक्षण इकाई की टीम को पत्राचार करते हुए वैधानिक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
जनपद बागपत निवासी व्यक्ति की बेटी की जनपद बुलंदशहर निवासी युवक के साथ शादी तय हुई। निर्धारित समय पर सोमवार को गढ़ के होटल में शादी होने लगी। इसी दौरान पुलिस को बाल विवाह होने की सूचना मिली। सूचना पर बाल संरक्षण इकाई की हुमा चौधरी एएचटीयू की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान टीम के पहुंचने से पहले दुल्हा व दुल्हन परिजनों के साथ वहां से फरार हो गए। एक महिला को टीम ने होटल में ही रोककर दुल्हा-दुल्हन का मौके पर बुलाने के लिए कहा। लेकिन काफी देर के बाद भी वह नहीं आ पाए। इसके बाद टीम ने जनपद बुलंदशहर की बाल संरक्षण इकाई की टीम को मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया। बाल संरक्षण इकाई की हुमा चौधरी ने बताया कि टीम ने संबंधित मामले में वैधानिक कार्रवाई के लिए जनपद बुलंदशहर की टीम को पत्राचार कर दिया है। वहां की टीम के माध्यम से ही कार्रवाई की जाएगी।