फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   child died in hospital

Hapur News: अस्पताल में भर्ती बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 08 Sep 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 08 Sep 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
child died in hospital
हापुड़। गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि चिकित्सकों के समझाने के बाद परिजन शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव बीघेपुर निवासी नरेश ने बताया कि उसके पुत्र सुमित को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार दोपहर तबीयत खराब होने पर उन्होंने पुत्र को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत ज्यादा बिगडड़ने पर चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया। बार-बार पूछने पर चिकित्सक सुमित के ठीक होने का आश्वासन देते रहे। करीब तीन बजे चिकित्सकों ने बताया कि सुमित की तबीयत ज्यादा बिगड़ रही है, इसलिए उसे मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद वे आईसीयू में पहुंचे तो सुमित मृत अवस्था में मिला। इसके बाद परिजनों उपचार में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि चिकित्सकों के समझाने के बाद परिजन शव लेकर लौट गए। पुलिस ने इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत से इन्कार किया है। वहीं सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed