फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   chemical tanker got fire

Hapur News: केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
chemical tanker got fire
सिंभावली। नेशनल हाईवे पर किसान डिग्री कॉलेज के सामने शुक्रवार की देर रात रैक्टीफाइड स्प्रिट(रसायन) से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। बिजली के खंभे से टकराने के बाद उठी चिंगारी से उसमें भरे केमिकल में आग लग गई। इस दौरान कैंटर चालक व गार्ड झुलस गया। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने घायल चालक व गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद निवासी सुनील कुमार टैंकर चालक है। जो शुक्रवार को जनपद मेरठ के दौराला से टैंकर में रेक्टीफाइड स्प्रिट भरकर रामपुर जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर किसान डिग्री कॉलेज के सामने ओवर ब्रिज पर चढऩे के दौरान सुनील कुमार टैंकर से नियंत्रण खो बैठा। टैंकर ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर हाईवे किनारे सर्विस रोड पर पलट गया। जो सर्विस रोड के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गया। खंभा टूटने से बिजली के तारों से उठी चिंगारी से टैंकर से सड़क पर बिखरे केमिकल ने आग पकड़ ली। टैंकर से आग की लपटें उठती देखकर हाईवे पर लोगों ने अपने वाहन रोक दिए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से घायल चालक सुनील कुमार और गार्ड राजू सैनी निवासी रामपुर को टैंकर से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालना शुरू किया। लेकिन करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान हाईवे पर एक साइड में जाम की स्थिति बन गई। लेकिन देर रात का समय होने के चलते जाम को आसानी से खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंभा क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल
टैंकर की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण शुक्रवार देर रात सिंभावली मिल क्षेत्र, खुडलिया और भोवापुर मस्ताननगर और बक्सर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे करीब 30 हजार उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ी। क्रेन की मदद से टैंकर को हटाने के बाद शनिवार को खंभा बदलवाया गया। जिसके बाद करीब छह बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि रैक्टीफाइड स्प्रिट काफी ज्वलनशील पदार्थ है। बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगी। जिस पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed