फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   chandra grahan today

Hapur News: चंद्र ग्रहण आज, मंदिरों के बंद रहेंगे कपाट

Sat, 06 Sep 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Sep 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan today
ब्रजघाट। चंद्रग्रहण के कारण आज दोपहर 12ः57 बजे मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। जो दूसरे दिन सोमवार सुबह खुलेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। चंद्रग्रहण के कारण 16 घंटे मंदिरों में आराध्य के दर्शन नहीं हो सकेंगे। वही ब्रजघाट में शाम को होने वाली गंगा आरती सूतक लगने के कारण नहीं होगी।
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा आरती के पुरोहित मनोज तिवारी ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार रविवार को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण से पहले दोपहर करीब 12ः57 बजे सूतक लग जाएंगे। इसके बाद रात्रि 9ः57 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो करीब 11ः46 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण का मोक्ष देर रात को 1ः27 बजे तक होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट दो सेकंड तक होगी। भारत के साथ ही यह ग्रहण अन्य देशों में दिखाई देगा। पंडित ने बताया कि रविवार को ग्रहण पड़ रहा है। ऐसे में मंदिर के पट दोपहर 12ः57 बजे बंद कर दिए जाएंगे। पूरी रात बंद रहने के बाद सुबह 4 बजे के बाद कपाट खुलेंगे। चंद्रग्रहण का सूतक लगने के कारण करीब 16 घंटे मंदिर के कपापट बंद रहेंगे। रविवा शाम को गंगा आरती का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed