{"_id":"67fa984b05844cf9ad035e7a","slug":"chaitra-purnima-snan-hapur-news-c-306-1-gha1001-113991-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Sat, 12 Apr 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को चैत्र माह की पूर्णिमा पर विभिन्न राज्यों से आए तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। वहीं लठीरा और पुष्पावती पूठ के घाट पर भी स्थानीय लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
पूर्णिमा पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए विभिन्न राज्यों वं जनपदों से श्रद्धालुओं का आगमन शुक्रवार की शाम को ही प्रारंभ हो गया था। शनिवार की तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ तट पर एकत्र होना शुरू हो गई। जहां ब्रह्मकाल का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया था, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। अधिकांश श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन उन्हें दक्षिणा दी। लोगों ने तीर्थनगरी के प्रसिद्ध धर्मस्थलों वेदांत मंदिर, अवंतिका देवी सिद्धपीठ, हनुमान मंदिर, गंगा मंदिर, श्रीकृष्ण, शीतल आश्रम में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों की पूजा अर्चना भी की।
टोल प्लाजा पर बनी जाम की स्थिति
पूर्णिमा के पर्व पर हाईवे पर संख्या बढऩे से वाहनों का दबाव बढ़ गया। टोल प्लाजा पर व्यवस्था दुरूस्त न होने के कारण जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली से मुरादाबाद वाली लेन में वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़े। जिससे करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही।