Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Census 2027

जनगणना 2027 : 40 सवालों से खुलेगी परिवार की कुंडली, पहली बार जाति का भी दर्ज होगा ब्योरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Census 2027
हापुड़ नगरपालिका में जनगणना को लेकर कर्मचारियों को जानकारी देते पालिका ईओ। संवाद
हापुड़। जनगणना-2027 में इस बार परिवारों की केवल संख्या ही नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और व्यक्तिगत स्थिति का भी विस्तृत ब्योरा जुटाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार जनगणना में जाति से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने जनसंख्या गणना के दूसरे चरण में 40 सवाल निर्धारित किए हैं। इनमें धर्म, जाति, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), शिक्षा, रोजगार, पलायन और परिवार से संबंधित जानकारियां शामिल हैं। इसके अलावा आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खातों और कोविड टीकाकरण से जुड़ा विवरण भी लिया जाएगा। सोमवार को नगर पालिका के सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिले में सोमवार से जनगणना के दूसरे चरण के तहत 30 नवंबर तक लोग ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। इसके लिए se.census.gov.in स्व-गणना पोर्टल पर जाकर जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज करेंगे। चार जनवरी की रात बेघर लोगों की गणना की जाएगी, जबकि पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। इसे लेकर नगर पालिका परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया और जनगणना के सवालों की जानकारी ईओ संजय कुमार मिश्रा की ओर से दी गई।
विज्ञापन

मामले में डीएम कविता मीना का कहना है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से दर्ज होगी। अधिकारियों को जनगणना का काम समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा, रोजगार और जाति का दर्ज होगा विवरण
जनगणना में पहली बार जाति से संबंधित जानकारी भी दर्ज करनी होगी। लोगों से पूछा जाएगा कि वे अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं या नहीं। इसके साथ उनकी जाति का नाम भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग जातियों की सूची देने के बजाय व्यक्ति की ओर से बताई गई जाति को दर्ज किए जाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही 40 सवालों के माध्यम से व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता, धर्म, माता-पिता का नाम, दिव्यांगता, मातृभाषा और अन्य भाषाओं की जानकारी ली जाएगी। इसके अतिरिक्त साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, उच्चतम शैक्षिक योग्यता, पढ़ाई की स्थिति और विषय का विवरण जुटाया जाएगा। रोजगार के संबंध में पिछले एक वर्ष में किए गए काम, व्यवसाय, आर्थिक गतिविधि, कामगार की श्रेणी और रोजगार की तलाश से संबंधित जानकारी भी दर्ज होगी।


प्रवास और परिवार की स्थिति पर भी नजर
जन्मस्थान, पिछला निवास, पलायन का कारण, वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि और स्थायी पते का ब्योरा लिया जाएगा। महिलाओं से जीवित बच्चों की संख्या और पिछले एक वर्ष में जन्मे बच्चों की जानकारी भी मांगी जाएगी। कोविड टीकाकरण के स्थान, बैंक खातों की संख्या और उपलब्ध होने पर मोबाइल, आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed