फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Celebrated International Women's Day.

धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Tue, 08 Mar 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 08 Mar 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Celebrated International Women's Day.
महिला दिवस - फोटो : अमर उजाला

नगर के विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक कराया।

विज्ञापन


भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा शिवपुरी स्थित संघ कार्यालय पर आयोजित महिला दिवस में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्षा मालती भारती ने कहा कि स्त्री नई पीढ़ी को जन्म देती है। महिला के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा दिलानी चाहिए।

कार्यक्रम की संचालक कविता बाना, गायत्री शर्मा, मनोरमा, यशोदा शर्मा, निर्मला शर्मा, पूजा, आंचल, अंजना, सुशीला, गीता, कविता सिंह आदि मौजूद रहीं। वहीं, संगनी वूमन क्लब के तत्वावधान में महिला सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डा. निशा रावत, डा. पूनम ग्रोवर, अलका ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सपना छाबड़ा, प्रीति त्यागी, रीता, गरिमा, तरुण आदि मौजूद रहे। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कार्यालय पर संगठन की प्रदेश अध्यक्षा आशा शर्मा ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। अनिता शर्मा, शिक्षा शर्मा, निधि शर्मा, क्षमा शर्मा, कुसुम शर्मा, भारती, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ज्योति पुंज महिला एवं ग्राम विकास संस्थान के तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फू ले की पुण्यतिथि और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला जागरूक दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि बिमला देवी ने सावित्री बाई फू ले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने विचार रखे। राधा, राजवंती, रक्षा, ईशा, रेखा, रजिया, सुमन, पिंकी, रेखा पाल, दीपाली, बबीता आदि मौजूद रही।

महिला दक्षता समिति के तत्वावधान में शिवपुरी स्थित डीएवी कॉलेज में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी त्यागी व समिति की अध्यक्षा हेमलता गर्ग ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम के अंत में मीनाक्षी त्यागी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उर्मिला सिन्हा, आशा सोमानी, रजनीपाल, मधु मालिवाल, ज्योति, यशोदा रानी, पुष्पा अग्रवाल, नीलम आदि मौजूद रहीं।  


ब्रुक इंडिया के तत्वावधान में ततारपुर गांव  स्थित एक गार्डन में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीसीएस महिला अधिकारी जोत्सिना बंधू एवं साधना सक्सेना रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीके सिंह व डीडीएम नावार्ड महेंद्र सिंह राना ने कहा कि छोटे संगठनों द्वारा ही महिला उत्थान संभव है। डा. राजन, अमित, जितेंद्र, मुकेश, जसवीर, परवेज, शिवानी, सतपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed