{"_id":"6669d9e7768cdf080d0ad736","slug":"cdo-took-meeting-with-bdo-hapur-news-c-135-1-hpr1005-111521-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सीडीओ नाराज
Wed, 12 Jun 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। अमृत सरोवरों और गांवों में बेहतर सफाई व्यवस्था न होने पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने बीडीओ की बैठक में नाराजगी जताई। वहीं, बरसात से पहले अमृत सरोवरों का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने विकास भवन के सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय में सुबह 10 से 12 बजे तक बैठकर जनसुनवाई करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण लक्ष्य के अनुरूप प्रतिमाह किया जाए। बरसात से पूर्व अमृत सरोवरों की मनरेगा से सफाई कार्य पूर्ण कराया जाए एवं जिन अमृत सरोवरों पर कार्य प्रगति पर है। उनका कार्य मानसून से पूर्व पूर्ण करें। वित्तीय वर्ष 2024-25 में समूह गठन, सीआईएफ फंड एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज के लक्ष्य को पूर्ण करें। जो समूह मसाले का उत्पादन कर रहे हैं, उनको मिड-डे मील एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2024 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। उससे पूर्व समस्त ग्रामों में नालों की सफाई कराई जाए। साथ ही ग्राम पंचायतों में कूड़ा कलेक्शन शत-प्रतिशत कराया जाए। जिन गांवों में आरआरसी सेंटर पूर्ण हो गए हैं। उन्हें तत्काल चालू कराया जाए एवं जिन ग्रामों में कार्य चल रहा है, उसे शीघ्र पूरा कराया उजाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला, खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे।