फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CCSU: Trial of portal completed,

सीसीएसयू : पोर्टल का ट्रायल पूरा, अब आदेश का इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Trial of portal completed,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। सीसीएसयू से जुड़े कॉलेजों में जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन संबंधी पोर्टल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सिर्फ सीसीएसयू से आदेश का इंतजार है। जिले के चार सरकारी और 14 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में तैयारियां जोरों पर हैं। छात्रों की प्राथमिकता सरकारी कॉलेजों में प्रवेश पाना है लेकिन, सीमित सीटें छात्रों की परेशानी का सबब बन रही हैं।
तीनों बोर्ड के 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। सीसीएसयू से जुड़े कॉलेजों में शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने के लिए इस बार जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराने का निर्णय लिया गया था लेकिन, अब प्रक्रिया लंबी हो रही है। हाल ही में सीसीएसयू में रजिस्ट्रेशन संबंधी पोर्टल का ट्रायल भी हुआ है, जो सफल रहा है।
विज्ञापन

कॉलेजों को उम्मीद है कि इसी सप्ताह रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हो जाएगी। सरकारी और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में फीस के बीच करीब पांच गुने का अंतर है। सरकारी कॉलेजों में 1500 से दो हजार रुपये सालाना फीस है, जबकि सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 10 हजार रुपये तक फीस है, ऐसे में छात्रों की प्राथमिकता सरकारी कॉलेजों में प्रवेश पाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस साल तीनों बोर्ड के 14375 छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड का परिणाम बंपर रहा जबकि, यूपी बोर्ड में 12वीं का परिणाम उतना अच्छा नहीं रहा। जिले में संचालित सरकारी कॉलेजों में एसएसवी पीजी कॉलेज, एकेपी पीजी कॉलेज, राणा डिग्री कॉलेज और किसान पीजी कॉलेज में कुल 2580 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए सीसीएसयू से दो मेरिट आने की उम्मीद है, जिसमें 75 फीसदी से कम अंक वालों को प्रवेश पाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed