{"_id":"6a7caba4bb9951f39e071b28","slug":"ccsu-merit-lists-to-be-prepared-in-colleges-starting-today-admissions-to-begin-on-the-17th-hapur-news-c-135-1-hpr1002-146489-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : आज से कॉलेजों में बनेगी मेरिट, 17 से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : आज से कॉलेजों में बनेगी मेरिट, 17 से होंगे प्रवेश
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर बृहस्पतिवार से मेरिट बननी शुरू होगी। 14 अगस्त की शाम तक मेरिट कॉलेजों में चस्पा की जाएगी। तीन दिन तक छात्रों को मेरिट में चयन के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र पिछले चार महीने से स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए इंतजार कर रहे हैं। पहले आवेदन की तिथियों में लगातार बढ़ोतरी की गई, इसके बाद मेरिट और एडमिशन की तिथि भी लगातार बढ़ाई गईं। अब विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि 13 से 14 अगस्त तक पहली वरीयता सूची तैयार होगी।
कॉलेजों में कांवड़ यात्रा के दौरान 12 अगस्त तक अवकाश घोषित किया गया था। अब बृहस्पतिवार से कॉलेज खुलेंगे, इसी के साथ मेरिट बनाने की तैयारी भी शुरू होगी। आरक्षण, कोटे को ध्यान में रखते हुए पहली वरीयता सूची तैयार होगी। समर्थ पोर्टल के जरिये ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि पहली वरीयता सूची में शामिल होने वाले छात्रों को 17 से 19 अगस्त तक प्रवेश दिए जाएंगे। छात्र अपने दस्तावेज तैयार रखें।