फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CBSE Intermediate Result Today.

खत्म हुआ इंतजार, सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज

Sat, 27 May 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 27 May 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
CBSE Intermediate Result Today.
परिणाम के बाद जश्न - फोटो : AmarUjala

काफी इंतजार के बाद आखिरकार सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट रविवार को जारी होने जा रहा है। रिजल्ट कैसा होगा इसकी टेंशन में छात्रों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। स्कूल संचालकों ने भी स्कूलों में रिजल्ट देखने की तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


जिले का टॉपर कोई छात्र होगा या छात्रा यह तो रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल रिजल्ट को लेकर छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी लालाहित हैं। इस बार जिले के 1740 छात्र/छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड इेटरमीडिएट की परीक्षा दी हैं।
विज्ञापन


छात्र काफी दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। लेकिन मॉडरेशन को लेकर चल रहे विवाद की वजह से रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा था। सीबीएसई बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निर्णय लिया गया कि वे हाई कोर्ट के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे और मॉडरेशन नीति जारी रखेंगे। सीबीएसई ने रविवार 4 बजे तक रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। ऐसे में नतीजों को लेकर छात्रों में काफी एक्साइटमेंट है।


स्कूल संचालकों ने भी अपने ही स्कूल में रिजल्ट निकालने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।  डीपीएस की प्रधानाचार्या मीना आनंद का कहना है कि रविवार को रिजल्ट घोषित हो जाएगा। अभिभावक अपने बच्चों को प्यार से समझाएं। रिजल्ट को लेकर बच्चो में तनाव न पनपने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed