फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cash at the end fierce people.

कैश खत्म होने पर भड़के लोग, बैंक का शटर गिराया

Wed, 23 Nov 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 23 Nov 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Cash at the end fierce people.
कैश खत्म - फोटो : अमर उजाला

ब्रजघाट स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में बुधवार को कैश खत्म होने पर लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया। सुबह करीब 11.30 बजे कैश खत्म होने का नोटिस लगाते ही लोगों ने बैंक का शटर गिराकर कामकाज ठप कर दिया।  

विज्ञापन


ब्रजघाट स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा में आसपास के 12 गांवों का लेनदेन होता। बुधवार सुबह आठ बजे से ही लोग पुराने नोट बदलने और कैश निकालने के लिए लाइन में खड़े थे।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि 10 बजे बैंक खुलने के डेढ़ घंटे बाद करीब 11. 30 बजे बैंक कर्मियों ने कैश खत्म होने की घोषणा कर दी। इसकेे बाद सुबह से लाइन में खड़े लोगों ने कैश नहीं मिलने पर बैंक के मेन गेट का शटर बंद कर कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बैंक के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों ने लोगों को समझाकर बैंक का शटर खुलवाया। जिसके बाद बैंक शाखा में कामकाज सुचारू हुआ। वहीं, लोगों का आरोप है कि बैंक कर्मी पुराने बड़े नोटों मे सें कुछ नोट अलग निकालकर उन्हें नकली बताने लगते हैं,

लेकिन मांगने पर वापस नहीं देते साथ ही उन नोटों को नष्ट नहीं करते। वहीं, शाखा प्रबंधक अजहर अख्तर का कहना है कि सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कैश समाप्त होने के बाद ही पैसे का वितरण और पुराने नोट नहीं बदले जाते हैं।

इस दौरान शीशराम, बब्बल गिरि, विनीत पंडित, राजू भंडारी, शिवा, बबीता, सीमा बब्ली यादव मौजूद रहे। वहीं, गांव अठसैनी में घंटों तक लाइन में लगने के बाद भी नोट न बदलने और पैसा न मिलने के विरोध में गुस्साए लोगों ने बैंक प्रबंधक को बंधक बना हाईवे को जाम कर दिया।

पुलिस और प्रधान के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो पाया। शाखा प्रबंधक मयंक चतुर्वेदी का कहना है कि बैंक कर्मियों पर लगाया जा रहा धांधली का आरोप सरासर गलत है, क्योंकि जितना पैसा आता है उसे बांट दिया जाता है।

चलन से बाहर हुए बड़े नोट लोन की किश्त में न लिए जाने के विरोध में महिलाओं ने बुधवार को तहसील का घेराव कर हंगामा किया। महिलाओं ने प्रशासनिक स्तर पर राहत न दिलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट की दर्जनों महिलाएं बुधवार को गढ़ तहसील पहुंचीं। ग्राम प्रधान एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष छोटे खां के नेतृत्व में महिलाओं ने तहसील मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

अफरोजी, नीमा, फरीदा, अमीर जहां, शकीला, ताइश, शमीम, यासमीन, वरीशा का आरोप है कि बुखार के प्रकोप के दौरान घर का खर्च चलाने को गांव के जिन साहूकारों से ब्याज पर पैसा उधार लिया था,

वे किश्त अदायगी में चलन से बाहर हुए बड़े नोट लेने की बजाय घरों में ताला डलवाने की धमकी दे रहे हैं। महिलाओं ने उत्पीड़न के विरोध में उग्र आंदोलन कर बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।


वहीं, छोटे खां ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम आरएन पांडेय ने बताया कि ब्याज पर कर्ज देकर मनमानी करने वालों की लिस्ट तैयार कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed