फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car suddenly caught fire near Rama Hospital on NH-9 pilakhuwa

Hapur News: पिलखुवा में एनएच नौ पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Thu, 28 Sep 2023 07:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 07:21 PM IST
सार

पिलखुवा में एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए हैं। 

विज्ञापन
car suddenly caught fire near Rama Hospital on NH-9 pilakhuwa
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनएच-9 पर रामा अस्पताल के पास बृहस्पतिवार को एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए हैं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो चुकी थी।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव थौना निवासी बंटी कार चलाता है। हरियाण के पंजाब खोड़ा में उसके ताऊ सुक्खन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को ताऊ की तबीयत खराब होने पर वह कार द्वारा उन्हे वहां से लेकर बीबीनगर के पास स्थित सटला अस्पताल दिखाने के लिए ला रहा था। 
विज्ञापन


कार में बंटी के अलावा ताऊ सुक्खन, भाई सुरेंद्र और एक मित्र सवार थे। रामा अस्पताल के पास स्थित पंप से बंटी ने कार में सीएजी लेकर, सवारियों को जैसे बैठाने लगा तभी कार में अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद ही कार से कूदकर लोगों ने जान बचाई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। पिलखुवा फायर स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान का कहना है कि कार में शॉट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग को बुझा दिया गया है। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed