{"_id":"66475d92d46b9638a006de95","slug":"car-riders-tried-to-kidnap-student-in-hapur-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरबूज लेने गई थी काव्या: कार सवारों बदमाशों ने अपहरण का किया प्रयास, चॉकलेट देने के बहाने बुलाया अपने पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरबूज लेने गई थी काव्या: कार सवारों बदमाशों ने अपहरण का किया प्रयास, चॉकलेट देने के बहाने बुलाया अपने पास
Fri, 17 May 2024 07:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 17 May 2024 07:14 PM IST
सार
हापुड़ जिले में दुकान से तरबूज लेने जा रही छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की गई। पीड़ित छात्रा ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुकान से तरबूज लेने जा रही कक्षा सात की छात्रा का कार सवारों ने चॉकलेट दिलाने के बहाने अपहरण करने का प्रयास किया। कार के कॉलेनी में आने और बाहर जाने की घटना सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई। पीड़ित ने अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पबला रोड स्थित दिनेश नगर कॉलोनी के निवासी राजू चौधरी ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। उसकी 11 वर्षीय पुत्री काव्या कक्षा सात की छात्रा है। बृहस्पतिवार की शाम काव्या सिंह कॉलोनी स्थित दुकान से तरबूज लेने के लिए गई थी। आरोप है कि रास्ते में कार सवार युवक ने छात्रा को रोक चॉकलेट दिलाने के बहाने अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा युवक के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और अपबीती मां को बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा में कैद कार की तस्वीर
जिस कार से छात्रा का अहपरण करने का प्रयास किया गया, वह कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। कार गाजियाबाद नंबर की है। पुलिस कार नंबर के आधार पर उसमें सवार युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कॉलोनी की सुरक्षा पर सवाल
कॉलोनी के दो मुख्य द्वार हैं, जिनमें से एक हमेशा बंद रहता है। पबला मार्ग पर कॉलोनी का मुख्य गेट है, जिस पर हमेशा तीन से पांच सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती रहती है। जिनकी जिम्मेदारी कॉलेनी में आने एवं जाने वाले वाहन और व्यक्ति की जांच करने की है। यह घटना सुरक्षागार्डों पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरा से कार एवं नंबर को चिन्हित कर लिया गया है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।