फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car climbed on divider, driver died

Hapur News: डिवाइडर पर चढ़ी कार, चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Car climbed on divider, driver died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 9 पर गांव बदरखा के पास मध्य गंग नहर पुर पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, जिसके बाद दो पुलों की रेलिंग पर लटक गई। हादसे में कार चलाने वाले युवक की मौत हो गई, वहीं गंभीर रुप से घालयों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
दिल्ली के पटपड़ गंज मयूर विहार निवासी अरूण शर्मा अपनी पत्नी गीता शर्मा, पुजारी शोभाराम शर्मा और उनकी पत्नी सपना, बेटे केशव के साथ शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे कार में सवार होकर ब्रजघाट में वट अमावस्या को लेकर गंगा स्नान करने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के पास मध्य गंग नहर पुल पर पहुंचे तो कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके बाद कार दोनों पुल के बीच रेलिंग पर लटक गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। वहीं गंभीर स्थिति देख अरुण को सीएचसी भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शोभाराम, सपना, केशव और गीता को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि हाईवे से क्षतिग्रस्त कार को थाने पहुंचाया गया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है। इसके अलावा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed