{"_id":"6667342e9f308d81e2046b20","slug":"car-bumped-with-cantainer-one-died-hapur-news-c-306-1-gha1001-107375-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क किनारे कंटेनर में घुसी कार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क किनारे कंटेनर में घुसी कार, एक की मौत
Mon, 10 Jun 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। सोमवार की सुबह मुरादाबाद से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसने तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी दिनेश अपने सगे भाई उमेश और भारत सिंह निवासी सुरजन नगर ठाकुरद्वारा बलिया मुरादाबाद और इस्तकार अली निवासी जाफराबाद, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के साथ कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेडा मुरादाबाद के निकट नए हाईवे पर पहुंचे, तो चालक उमेश कार से नियंत्रण खो बैठा और कार हाईवे किनारे खराब खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकलवाया और सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उमेेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं घायलों को मेरठ के लिए भेज दिया गया है।