{"_id":"68e29bc803a55a1d390c84e7","slug":"car-bumped-to-bike-hapur-news-c-306-1-gha1001-117820-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक को टक्कर मारते हुए नहर में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक को टक्कर मारते हुए नहर में गिरी कार
Sun, 05 Oct 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार की रात बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार नहर में जा गिरी। हादसे में दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। वहीं, चालक कार के नहर में गिरने से पहले ही कूदकर वहां से भाग निकला।
गढ़ क्षेत्र के गांव झड़ीना निवासी राहुल ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि वह शनिवार की रात में रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। रास्ते में नहर रेगुलेटर के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही कार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार की टक्कर लगने से उसके साथ ही पत्नी काजल, बेटी अवनी, काव्या गंभीर रूप में घायल हो गई। राहुल का कहना है कि उसने घायल होने के बाद भी नहर पर पहुंचकर काफी देर तक खोजबीन की मगर चालक का कोई भी अता पता लग सका। संभवतः वह कार के नहर में गिरने से पहले ही कूदकर वहां से भाग निकला। पीड़ित राहुल ने दोषी कार चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराते हुए हर्जाना दिलाए जाने की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चालक की तलाश भी कराई जा रही है।