फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   canter full of devotees went out of control and overturned in a ditch in Hapur 18 injured

यूपी में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, 18 घायल; पांच भक्तों की हालत गंभीर

Fri, 28 Jun 2024 04:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Jun 2024 04:13 PM IST
सार

कैंटर में सवार श्रद्धालुओं की चींख पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस जीप व एंबुलेंस के माध्यम से गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
canter full of devotees went out of control and overturned in a ditch in Hapur 18 injured
हिमाचल प्रदेश स्थित नगरकोट धाम से यात्रा कर गांव लुखराड़ा लौट रहा था श्रद्धालुओं से भरा कैंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-334 स्थित गांव धनौरा कट के पास हिमाचल प्रदेश स्थित नगरकोट धाम की यात्रा कर वापस लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। इसमें सवार करीब 18 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

यूपी के हापुड़ स्थित थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-334 स्थित गांव धनौरा कट के पास हिमाचल प्रदेश स्थित नगरकोट धाम की यात्रा कर वापस लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा। इसमें सवार करीब 18 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी गंगे अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ कैंटर में सवार होकर हिमाचल प्रदेश स्थित नगरकोट धाम की यात्रा करने गया था। गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही उनका कैंटर एनएच-334 स्थित गांव धनौरा कट के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरा। 

विज्ञापन

इस दौरान कैंटर में सवार श्रद्धालुओं की चींख पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को पुलिस जीप व एंबुलेंस के माध्यम से गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। इनके अलावा चिकित्सक हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं का उपचार करने में जुट गए। 

मेरठ रेफर किए गए गंभीर घायलों में गांव लुखराड़ा निवासी गंगे (70) व नरेंद्र (40), सिंभावली के गांव नौंरगाबाद निवासी मोहित (22), बीबीनगर के गांव सेहरा निवासी सीमा (40) समेत पांच श्रद्धालुओं शामिल हैं। इनके अलावा सिंभावली के गांव भरना निवासी शैंकी (8), बीबीनगर के गांव सेहरा निवासी दीपक (42), ग्रेटर नोएडा के गांव सूरजपुर निवासी राज (10), गाजियाबाद के गोविंदपुरी निवासी कपिल (19), पिलखुवा के गांव कांवी निवासी गुलाब (38), बाबूगढ़ के गांव लुखराड़ा निवासी पूनम (30), करण (18) व रूपा (24) शामिल हैं। जबकि अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां पांच की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर किया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed