फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Canter collides with auto, five injured including a woman

Hapur News: ऑटो से टकराया कैंटर, महिला समेत पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Canter collides with auto, five injured including a woman
गांव अच्छेजा में सड़क दुर्घटना होने के बाद सड़क पर पलटा पड़ा वाहन। संवाद
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ हाईवे पर जा रहे ऑटो से टकरा गया। दुर्घटना में कैंटर व ऑटो दोनों ही पलट गए और हादसे में ऑटो सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। चालक कैंटर को छोड़कर दुर्घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर कैंटर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जिला गाजियाबाद के पसौंड़ा निवासी शकील डासना से हापुड़ के लिए ऑटो चलाता है। रविवार की दोपहर वह डासना से सवार लेकर हापुड़ आ रहा था। जैसे ही सवारियों से भरा ऑटो गांव अच्छेजा के पास पहुंचा तो हापुड़ से गाजियाबाद की तरफ जा रहा तेज रफ्तार कैंटर डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ ऑटो से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो के पलटने से इसमें सवार चालक शकील, मेराजुद्दीन व इमरान निवासी गांव सालेपुर कोटला, साकिब निवासी किठौर व राजकली निवासी मोहल्ला कोटला सादात हापुड़ घायल हो गए। ऑटो भी हादसे में क्षतिग्रसत हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। ऑटो में घायलों के अलावा दो लोग और भी शामिल थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है। दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed