{"_id":"65885f9135bd194b6f0f8bf8","slug":"canter-bumped-into-car-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6125-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कैंटर ने कार में मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कैंटर ने कार में मारी टक्कर, दो घायल
Sun, 24 Dec 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता गांव के पास नए बाईपास पर तेज रफ्तार सीएनजी से भरे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी।इसमें कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेजकर क्रेन के माध्यम से कार को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारु कराया।
जनपद रामपुर के शाहबाद निवासी फुरकान ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले राजीव, बॉबी, अमृत सहित चार लोग उसकी किराए की कार से राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव बछलौता के पास नए बाईपास पर पहुंची तो सामने से तेज रफ्तार सीएनजी से भरे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें बॉबी व अमृत घायल हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि हाईवे से क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारु कराया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।