फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Campaign launched to support cow shelters

Hapur News: गोशालाओं के सहयोग के लिए चलाया अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to support cow shelters
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में मेला मार्ग पर स्थित भारतीय किसान संघ के कैंप कार्यालय में संगठन की बैठक हुई। इसमें गोशालाओं के सहयोग के लिए सभी से आह्वान किया गया।
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सोलंकी ने बताया कि जनपद में गोशालाओं के सहयोग के लिए अभियान आरंभ किया गया है।
इसके तहत संगठन के कार्यकर्ता स्वयं भी गोशालाओं में पलने वाले गोवंशो के लिए चारा समेत अन्य वस्तुओं का दान कर रहे हैं। इसके अलावा गांव-गांव जाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी भाकिसं के कार्यकर्ताओं और किसानों ने गोशाला के लिए 30 क्विंटल भूसा, 30 क्विंटल हरा चारा, दो बोरी सरसों की खली, दो बोरी गेहूं का दाना, सेंधा नमक आदि सामग्री भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोशाला में दिन-रात गोमाता की सेवा कर रहे सेवादारों को भी सम्मानित किया गया। इस विशेष बैठक में एसडीएम श्रीराम यादव भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से चलाई जा रही यह मुहिम अत्यंत प्रेरणादायक और गो हित में है। उन्होंने सभी से इस अभियान में भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान मनीष कुमार, सीमा, तारा केवट, गुरप्रीत अरोड़ा, हर्ष प्रताप, सुभाष राणा, रामपाल राणा, सचिन शर्मा, अजय सोलंकी, अंकुर चौधरी, ब्रजपाल कोरी, गजेंद्र सोलंकी, हेमराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed