फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   campaign in ganga

Hapur News: गंगा घाट पर सफाई अभियान में जुटेंगे 510 कर्मचारी

Fri, 15 Nov 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 15 Nov 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
campaign in ganga
हापुड़। गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुक्रवार को समापन हो गया है। श्रद्धालुओं के लौटने के साथ ही गंगा घाटों पर गंदगी नजर आने लगी है। इस गंदगी की सफाई के लिए अब शनिवार (आज) और रविवार को विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसको लेकर डीएम प्रेरणा शर्मा ने जिला पंचायत और नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


मेले के सफलतापूर्ण संपन्न हाेने पर डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही अब घाटों की सफाई के निर्देश दिए हैं। जिससे कि पतित पावनी गंगा में गंदगी न जाए। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताया कि गंगा स्नान के बाद विशेष सफाई अभियान चलाकर घाटों की सफाई कराई जाएगी। यह अभियान 16 व 17 नवंबर को चलाया जाएगा। विशेषत: कच्चा घाट गढ़मुक्तेश्वर व ब्रजघाट में अभियान चलेगा, जिसमें जिला पंचायत राज विभाग, नगर पालिका हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर व पिलखुवा द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। कच्चा घाट गढ़मुक्तेश्वर की सफाई के लिए 390 सफाई कर्मचारी, सात पानी के टैंकर, पांच मोबाइल टॉयलेट, चार कूड़ा उठाने की मशीन, 100 कूड़ेदान, एक सैफ्टी टैंक, एक स्प्रे टैंकर, दो कूड़ा कम्पैक्टर, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली लगेंगी। इसके साथ ही ब्रजघाट की विशेष सफाई हेतु एक डंफर, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो जेसीबी मशीन, 60 सफाई कर्मचारी लगेंगे। सफाई अभियान के अन्तर्गत सभी कूड़ा एकत्र कर डम्फर व ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से डंपिंग ग्राउंड में डालेंगे। इसके अतिरिक्त 60 सफाई कर्मचारी व 05 टिम्पर गाड़ियां मार्ग की सफाई नियमित रूप से करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed