{"_id":"6505e7ce8a563592420cd876","slug":"businessman-locked-workers-in-room-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3046-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: व्यापारी ने मजूदरों को कमरे में किया बंद, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: व्यापारी ने मजूदरों को कमरे में किया बंद, पहुंची पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर में एक व्यापारी ने किराए के मकान में रह रहे दो मजदूरों को कमरे में बंद कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर आसपड़ोस के लोगों ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को बुला लिया। मारपीट का विवाद होने की बात सामने आई। हालांकि मजदूरों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत न करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की रात को दोनों मजदूरों में आपस में मारपीट हो गई थी। दोनों व्यापारी के पास काम करते हैं। जानकारी पर शनिवार को व्यापारी भीमनगर स्थित उस मकान पर पहुंचा जहां दोनों रह रहे थे । उसने दोनों मजदूरों के घर पर भी ताला लगा दिया और कहीं चला गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दे दी। पुलिस ने व्यापारी को मौके पर बुलाया और ताला खुलवाया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मजदूरों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।