फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bus accident on highway

Hapur News: पुुराने हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 13 यात्री घायल

Thu, 06 Mar 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Mar 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
bus accident on highway
सिंभावली। लुधियाना से हरदोई जा रही तेज रफ्तार बस बृहस्पतिवार की तड़के करीब तीन बजे पुराने हाईवे पर थाने के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार महिला-बच्चों समेत 13 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को लुधियाना से निजी बस का चालक करीब 30 से अधिक श्रमिकों को हरदोई लेकर जा रहा था। बुधवार की तड़के लगभग तीन बजे जैसे ही बस सिंभावली क्षेत्र में पुराने बाईपास पर थाने के सामने पहुंची, तो झपकी आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल यात्रियों को बस से निकाला और उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन


हादसे में घायल होने वालों में श्योराज, उनकी पत्नी लाली निवासी रामपुर, अंजलि, सरस्वती निवासी उन्नाव, दीपक, अर्चना, सूरज, ममता, उर्मिला, कालिंद्री, विपिन कुमार निवासी हरदोई, चुन्नीलाल, उनका बेटा अनुराग निवासी जिला अतरौली शामिल हैं। वहीं सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे में यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से उनके गंतव्यों के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed