फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   burn pakistan,s flag at torch procession

मशाल जुलूस निकाल पाक का झंडा फूंका

Thu, 18 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला, पिलखुवा
अमर उजाला, पिलखुवा Updated Thu, 18 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
burn pakistan,s flag at torch procession
नगरवासियों ने जेएनयू में देशद्रोह के नारे लगने से खफा होकर बुधवार शाम शहर में विशाल मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फूंक एक स्वर में देशद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बुधवार शाम नगरवासी मोहल्ला कृष्णगंज में एकत्रित हुए।

इस दौरान लोगों ने जेएनयू घटना के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस गांधी बाजार, धोबी चौक, बजाजा  बाजार होते हुए मुख्य तिराहे पर पहुंचा।

यहां लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फूंक विरोध जताया। इस मौके पर भाजपा नेता महेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनीष माहेश्वरी, हरीश अग्रवाल, ललित गर्ग मोदी, राकेश चौधरी, अरविंद गर्ग मुन्नू, पंकज गर्ग, विपिन मित्तल, विपिन अग्रवाल,  लज्जारानी गर्ग, प्रवीन मित्तल, सुधीर गोयल, विभू बंसल, विकास तोमर, प्रदीप, आदेश तोमर, अवधेश तोमर, गौरव, अन्नू, मूले सहित कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


लोहियावादी विचार मंच के पदाधिकारियों ने बुधवार को मोहल्ला पन्नापुरी में बैठक आयोजित कर जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों की खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोजक बाबू राम सिंहल ने कहा कि अफजल गुरू को शहीद बताने वालों और देश के खिलाफ राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वालों की नागरिकता समाप्त कर देनी चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी की जांच कराने की मांग की।इस अवसर पर अमर जीत सिंह, मदनलाल सिंहल, मूलचंद मंगल, सचिन अग्रवाल, हेमंत सिंहल आदि मौजूद रहे।

कोर्ट में मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस की निंदा की

दलित स्वाभिमान संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्र को पटियाला हाउस कोर्ट में अभियुक्तों को पेश करते समय असामाजिक तत्वों द्वारा वकीलों और पत्रकारों पर बोतल, पत्थर फेंकने पर दिल्ली पुलिस की कड़ी निंदा की है।

संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद ने कहा कि दिल्ली पुलिस भाजपा के इशारों पर कार्य कर अपनी छवि को धूमिल कर रही है, जो लोग आज कोर्ट परिसर में वकील, पत्रकारों पर हमला कर रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली प्रदेश पुलिस की कमान बस्सी ने संभाली है तब से कानून व्यवस्था में ध्वस्त हो गई है। उन्हें भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य न करने के बजाए दिल्ली में कानून व्यवस्था को बनाना चाहिए।

निर्दोष छात्रों पर देशद्रोह के लगे मुकदमों को वापस लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed