फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bullion traders not celebrate Holi.

होली नहीं मनाएंगे सर्राफ

Fri, 18 Mar 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 18 Mar 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
bullion traders not celebrate Holi.
सर्राफा बाजार लगातार 16वें दिन भी बंद रहा - फोटो : अमर उजाला

ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों ने इस बार होली नहीं मनाने का एलान किया है। हापुड़ का सर्राफा बाजार लगातार 16वें दिन भी बंद रहा। सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग माने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य सर्राफा बाजार में शुक्रवार को एकत्र हुए। सर्राफा पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को हुई रैली में निर्णय लिया गया कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाएगी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


उपमंत्री अजय गुप्ता ने कहा कि अगर वित्त मंत्री एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेते है तो इस बार होली नहीं मनाएंगे। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार का बहिष्कार किया जाएगा। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन एवं स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार वर्मा ने कहा कि संघर्ष बेमियादी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अरविंद शर्मा, प्रभाष जैन, पवन शर्मा, सन्नी जैन, आनंद भट्टे वालों ने बताया कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सचिन शर्मा, विजय वर्मा, निशांत वर्मा, संदीप गोयल, आयुष सर्राफ, प्रदीप जिन्दल, मंटे, राजेन्द्र मिश्रा, वीरसैन वर्मा, हर्ष मंगल, अमर शर्मा आदि रहे।


उधर, पिलखुवा में व्यापारियों ने कहा कि बताया कि केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में सुरेंद्र वर्मा, सम्पत, विक्की, सोनू वर्मा, गणपत, दिनेश खंडेलवाल, ओमप्रकाश, धीरेंद्र वर्मा,   आदेश, संजय, उमेश, आशीष वर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed