फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

थाईलैंड के नौ जमातियों को जेल भेजने की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
थाईलैंड के नौ जमातियों को जेल भेजने की तैयारी
विज्ञापन

हापुड़। निजामुद्दीन तब्लीगी जमात मरकज से होकर हापुड़ पहुंचे नौ जमातियों को जेल भेजेने की तैयारी की जा रही है। क्वारंटीन पूरा होने के बाद उन्हें हापुड़ में ईदगाह रोड स्थित रैन बसेरे में शिफ्ट कर दिया गया। यहां 14 दिन की निगरानी के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस सभी के मोबाइल कॉल और डाटा के माध्यम से इनके लिंक खंगालने में जुटी है।

गौरतलब है कि निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल होकर पिलखुवा के गांव हावल पहुंचे थाईलैंड निवासी जमातियों को पुलिस ने क्वारंटीन किया था। जिनमें से एक जमाती को कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालांकि उसकी रिपोर्ट अब निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सभी नौ विदेशी पूरी तरह स्वस्थ हैं। जिसके चलते शनिवार को सभी को जेएमएस मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड से हापुड़ के ईदगाह रोड स्थित रैन बसेरे में क्वारंटीन किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि सभी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। अब इन्हें 14 दिन पुलिस की निगरानी में रैन बसेरे में रखा जाएगा। इसके बाद इनका एक और टेस्ट कराया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें जेल भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि सभी के खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन करने आदि सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज है। पुलिस इनके मोबाइल कॉल और डाटा को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed