फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

अब रक्षाबंधन पर किसे बांधुंगी राखी भैय्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
रितिक की मौत से इकलौती बहन का रो रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

हापुड़। सड़क हादसे में सिखैड़ा निवासी अरविंद त्यागी के इकलौते पुत्र रितिक की मौत पर हर आंख नम दिखी। रितिक की इकलौती बहन का रो रोकर बुरा हाल था, वह बार बार कह रही थी कि भैय्या इस बार रक्षाबंधन पर मैं किसे राखी बांधूंगी। माता और दादी भी पुत्र के सदमे में होश खो रहीं थी। यह मंजर देख ग्रामीण अपने आंशू नहीं रोक पा रहे थे।
सिखैड़ा निवासी मृतक रितिक त्यागी सिंभावली के माउंट कोलंबस स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। पढ़ाई में काफी होनहार होने के चलते परिजनों को बेटे पर नाज था। रितिक की छोटी बहन खुशी भी अपने भाई को बहुत प्यार करती थी। दोनों भाई, बहन पूरे दिन घर में हंसी मजाक करते थे, जिन्हें देख माता, दादी फूली नहीं समाती थी।
विज्ञापन

लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। घर पर रितिक की सड़क हादसे में मौत की खबर पहुंची तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां और दादी इकलौते चिराग को खोने के गम में बार बार बेहोश हो रही थी। वहीं, बहन खुशी कह रही थी कि भैय्या इस बार मैं रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधुंगी। यह मंजर मौजूद लोगों के दिल को चिर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed