{"_id":"5d98e0908ebc3e93d76c5326","slug":"bulandshahar-news-garh-news-gbd1858356191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से चाचा भतीजे की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में मेरठ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुलेट पर सवार चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब दो सौ मीटर तक फिसलने के बाद पेट्रोल की टंकी फटने से बुलेट में आग लग गई। राहगीरों ने आनन-फानन में दोनों को गढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां से पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। गढ़ क्षेत्र के गांव लडपुरा निवासी नरेश पुत्र लखमीचंद (38) वर्ष अपने चाचा मुकेश पुत्र गोपीचंद (45) शनिवार को अपनी बुलेट पर सवार होकर किसी काम से मेरठ जा रहे थे। जैसी ही वह मेरठ रोड पर पहुंचे तो गांव पौपाई के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। जिससे बुलेट करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गई। घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पेट्रोल की टैंक फटने से लगी आग में बुलेट जलकर राख हो गई। वहीं चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग निकलने में कामयाब हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीर ने दोनों को आनन-फानन में लेकर गढ़ सीएचसी पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं सीएचसी में पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। चाचा भतीजे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और सैकड़ों ग्रामीण आनन-फानन में गढ़ सीएचसी पहुंच गए। पूर्व ग्राम प्रधान बबलू भाटी ने बताया कि मृतक नरेश फौज में है, जो वर्तमान में जम्मू में तैनात था। नरेश करीब तीन दिन पहले छुट्टी लेकर गांव आया था। जिसकी एक बेटी रिया और बेटा डेनी है। वहीं मां लखमीरी और पत्नी गीता का रो रोकर बुरा हाल है। मुकेश गांव में किसान है। जो तीन बेटों और दो बेटियों का पिता था। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में भी शोक की लहर है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतकों के परिजन कर्मवार की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
काल बनकर आई नई बुलेट ने ले ली चाचा-भतीजे की जान
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव लडपुरा निवासी फौजी नरेश कुमार की जम्मू में पोस्टिंग थी। परिजनों ने बताया कि नरेश ने छुट्टी पर आने से पहले ही बुलेट खरीदने का प्लान बनाया हुआ था। तीन दिन पहले ही नरेश छुट्टी लेकर घर पहुंचा था, जिसने गांव आते ही दो दिन पहले सबसे पहला काम बुलेट खरीदने का किया। परिजनों ने बताया कि हापुड़ से नई बुलेट लेकर आने के बाद वह खुश था। जिसे लेकर वह अपने चाचा मुकेश के साथ मेरठ खरीदारी करने जा रहा था। क्या पता था कि रास्ते में ही ट्रक की टक्कर लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो जाएगी। नरेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं हादसे में बाइक भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों समेत परिजनों का कहना है कि दोनों को मौत की नींद सुलाने के लिए ही शायद नई बाइक जरिया बन गई।
विज्ञापन
------------------------------
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
माई सिटी रिपोर्टर
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना चौराहा ओवर ब्रिज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद संभल के नखासा क्षेत्र निवासी मोमबीर और विक्की दिल्ली में एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे। जो शुक्रवार की रात बाइक से संभल लौट रहे थे। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्याना ओवरब्रिज के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मोमबीर की मौके पर मौत हो गई। जबकि साथी विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।