फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

हाईवे के गड्ढे हादसों को दे रहे दावत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हाईवे के गड्ढे हादसों को दे रहे दावत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ रोड हाईवे पर गड्ढों से हादसे बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा सड़कों की मरम्मत की मांग कई बार की गई लेकिन कोई निस्तारण नहीं हो पाया है। शिकायतों के बाद भी संबंधित विभाग इस तरफ कोई ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की है।

गढ़ नगर के लोगों ने शुक्रवार को एनएचएआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिनका कहना है कि गढ़-मेरठ रोड से होकर प्रतिदिन छोटे बड़े हजारों वाहनों का मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बड़ौत समेत हरियाणा और पंजाब के लिए आवागमन होता है। लेकिन मेरठ रोड पर गांव पोपाई, दौताई समेत गढ़ नगर में शहीद पार्क के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। सड़कों के गड्ढे सफर करने वालों के लिए बड़ी मुसीबत होने के साथ ही हादसों की अहम वजह बने हुए हैं। लेकिन लगातार शिकायत के बाद भी संबंधित विभागों समेत स्थानीय प्रशासन इस तरफ कोई भी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। नवीन कुमार, दीपांशु शर्मा, पुनीत, रणवीर सिंह, अरुण त्यागी, साकिब, शहजाद, सुंदरलाल का कहना है कि मेरठ रोड पर हो रहे गड्ढे राहगीरों के लिए आफत बने हुए हैं, रात के समय गड्ढों में टायर गिरने से दर्जनों राहगीर घायल हो चुके हैं। लेकिन जर्जर सड़क की सुध लेने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि गढ़-मेरठ रोड की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed