फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   brother in law shot girl

Hapur News: गाली-गलौज का विरोध करने पर जीजा ने साली को मारी गोली

Wed, 24 Apr 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 24 Apr 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
brother in law shot girl
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में गाली गलौज का विरोध करने पर जीजा ने साली को गोली मार दी। गोली लगने से साली गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जीजा जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। परिजनों ने घायल को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी रितिक नागर ने बताया कि बुधवार की तड़के चार बजे वह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। इसी बीच उसका जीजा अंकुश गुर्जर निवासी गांव गुमी थाना खरखौदा जिला मेरठ यहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा। इस दौरान उसकी मां ने दरवाजा खोल दिया। आरोपी ने उसकी मां से अमित से फोन लेने की बात कही। इस पर उसकी बहन ज्योति व भाई अमित भी आ गए। आरोपी ने उन्हें देख गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बहन ज्योति पर दो गोलियां चला दी। इसमें से एक गोली ज्योति के पैर में जा लगी। गोली के शोर से पड़ोसी भी जाग गए और यहां पहुंचे। जिन्हें देख आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। गंभीर हालत में घायल ज्योति को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अंकुश गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed