फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   brother in law rape in hotel

Hapur News: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

Thu, 13 Jun 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
brother in law rape in hotel
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती को घर छोड़ने के बहाने जीजा ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। दोबारा संबंध बनाने से मना करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती ने बताया कि वह मेरठ रोड स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। कुछ दिन पहले उसकी ममेरी बहन की शादी हरियाणा के जिला सिरसा क्षेत्र के प्रीतनगर निवासी अमित के साथ हुई थी। 28 जनवरी 2024 को वह ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही थी। मेरठ स्थित फ्लाईओवर के नीचे उसका जीजा अमित बाइक लेकर खड़ा था। जीजा को देखकर वह उसके पास रुक गई। आरोपी ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी उसे बार-बार परेशान कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अमित को मेरठ रोड स्थित बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed