फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bright sunshine in the morning, drizzling in the afternoon.

Hapur News: सुबह खिली धूप, दोपहर में हुई बूंदाबांदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the morning, drizzling in the afternoon.
गढ़ रोड पर बारिश में सड़क पर जाते वाहन। संवाद
हापुड़। मौसम का मिजाज इन दिनों बदला बदला दिखाई दे रहा है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार दोपहर तक धूप खिलने के साथ ही गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा रखा। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली तो बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव का अनुमान जताया है, लेकिन उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। बीच-बीच में बारिश की भी संभावना बनती है, लेकिन बारिश न होने के कारण लोगों को मायूस हाथ लग रही थी। शनिवार सुबह मौसम साफ रहने से धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। साथ ही उमस का असर भी सुबह से ही जारी रहा, जिस कारण लोगों के पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन

दोपहर के समय मौसम ने करवट बदली तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के बीच लोग गर्मी से राहत पाने के लिए बूंदाबांदी के बीच अपने गंतव्य को जाते दिखाई दिए। बूंदाबांदी के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन बूंदाबांदी बंद होने के बाद भी उमस का प्रकोप जारी रहने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 63 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव के बीच उमस का प्रकोप जा रहने के चलते गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

गढ़ रोड पर बारिश में सड़क पर जाते वाहन। संवाद

गढ़ रोड पर बारिश में सड़क पर जाते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed