फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   newly married woman fled with her lover taking jewelry and cash Just 50 days later

50 दिन की दुल्हन का कांड: सास-ससुर और जेठ समेत परिवार को पिलाई नशीली लस्सी, आधी रात प्रेमी संग हुई फरार

Sat, 14 Jun 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 14 Jun 2025 10:31 PM IST
सार

हापुड़ में नशीली लस्सी पिलाकर एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आधी रात को घर से भागते हुए वो और उसके प्रेमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

विज्ञापन
newly married woman fled with her lover taking jewelry and cash Just 50 days later
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में शादी के 50 दिन बाद ही नवविवाहिता गहने और नकदी लेकर प्रेमी के संग फरार हो गई। इससे पहले उसने पूरे परिवार को लस्सी में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया। रात करीब साढ़े 12 बजे बाइक से पहुंचा प्रेमी नवविवाहिता को ले जाते हुए पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जेठ की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


गांव सरावा निवासी आरिफ ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई सलमान बढ़ई का कार्य करता है। 25 अप्रैल को उसका निकाह लोनी निवासी युवती के साथ हुआ था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे विवाहिता ने ससुराल में मौजूद सभी लोगों को लस्सी पिलाई थी। लस्सी पीने के बाद सभी लोग अचेत हो गए। सुबह करीब सात बजे आसपास के लोगों ने दरवाजा खुला देखकर अंदर जाकर जगाया।
विज्ञापन


जागने पर पता चला कि सलमान की पत्नी लापता थी और घर में रखे 44500 रुपये और लाखों के गहने गायब थे। परिजनों ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवक विवाहिता को बाइक पर ले जाते हुए नजर आया। इसके आधार पर परिजनों को पता चला कि विवाहिता उन्हें लस्सी में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी और प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता के परिजनों को भी फोन किया तो वे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में विवाहिता और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सभी से हंसकर बात करती थी विवाहिता
परिजनों ने बताया कि नव विवाहिता सभी से हंस बोलकर बात करती थी। शुक्रवार की रात भी विवाहिता ने सभी को बड़े ही प्यार से लस्सी पिलाई थी, उस दौरान घर में ससुर नन्ने, सास रहीसा, पति सलमान, जेठ साबिर, शाहिद, आरिफ, राशिद और उसकी पत्नी जेबा और बच्चे मौजूद थे। निकाह के बाद से उसने कभी भी किसी काे नाराजगी का अहसास नहीं होने दिया। ऐसे में सभी परिवार के लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed