फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Brahmins Outraged Over SP Spokesperson's Statement

Hapur News: सपा प्रवक्ता के बयान पर भड़के ब्राह्मण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Brahmins Outraged Over SP Spokesperson's Statement
सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते हुए ब्राह्मण समाज के लोग। संवा
गढ़मुक्तेश्वर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की ब्राह्मण समाज को लेकर कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी और थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग तहसील परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि किसी भी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। विजेंद्र शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। तहसील से सभी लोग कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट को भी शिकायती पत्र दिया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने राजकुमार भाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान अनुज शर्मा, संजय शास्त्री, महेश शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, करण शर्मा, आशुतोष शर्मा, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, मूलचंद शर्मा, प्रदीप शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, धनंजय तिवारी, बच्चन शर्मा, राजवीर शास्त्री, शैलेश शास्त्री, राहुल, रिंकू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed