फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died in accident

Hapur News: बाइक और मोपेड की भिड़ंत में युवक की मौत

Fri, 14 Feb 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 14 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
boy died in accident
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के हाईवे 9 स्थित सलाई अंडरपास के पास बाइक व मोपेड में भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला मेरठ के मोहल्ला खैरनगर निवासी तय्यब (30) अपने दोस्त हैदर के साथ शुक्रवार की सुबह मेरठ से बाइक पर सवार होकर अमरोहा जा रहे थे। रास्ता भटकने के कारण वह हाईवे 9 पर जा पहुंचे। सलाई अंडरपास से वह बाइक लेकर गलत दिशा से अमरोहा के लिए लौट रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही मोपेड से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार तय्यब व हैदर और मोपेड सवार चुन्नीलाल निवासी गांव निखोब जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तय्यब को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक की बाइक मोपेड के अलावा दूसरी बाइक से भी टकराई थी। हालांकि दूसरी बाइक पर सवार को कोई चोट नहीं आई है। सीओ ने बताया कि बाइक व मोपेड को पुलिस ने कब्जे में लिया है। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed