{"_id":"662aa31b41b99ff49e053293","slug":"boy-beaten-by-girl-brother-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109944-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवती पर कसी फब्तियां, भाई ने मनचले का पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवती पर कसी फब्तियां, भाई ने मनचले का पीटा
Fri, 26 Apr 2024 12:08 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली के पास भाई के साथ घर लौट रही युवती पर एक मनचले ने फब्तियां कस दीं। इससे गुस्साए भाई ने मनचले को सड़क पर धुन दिया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनचले को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार को युवक अपनी बहन के साथ किसी काम से मेरठ तिराहे पर आया था। यहां से युवक अपनी बहन के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोतवाली के पास पहुुंचा तो एक मनचले ने उसकी बहन पर फब्तियां कस दीं। युवक के विरोध करने पर मनचला नहीं माना और एक बार फिर फब्तियां कसने लगा। इस पर युवक ने सड़क पर ही मनचले की धुनाई कर दी। इस दौरान गश्त कर रहे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मनचले को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मनचले का हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।