{"_id":"680a6faad7c29e1bd700490c","slug":"boy-beat-lady-with-sleepers-hapur-news-c-306-1-gha1001-114256-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन के विवाद में युवक ने महिला को चप्पल से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन के विवाद में युवक ने महिला को चप्पल से पीटा
Thu, 24 Apr 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में बृहस्पतिवार की शाम युवक ने सरेराह सडक़ पर महिला की चप्पलों से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी परिवार का अपने पड़ोसी से खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसे लेकर अक्सर दोनों पक्षों में कहासुनी होती है। देर शाम एक बार फिर परिवार की महिला का दूसरे पक्ष के युवक से विवाद हो गया। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद सडक़ किनारे ही आरोपी युवक ने अपनी चप्पल निकाल ली और महिला को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद युवक की बेटी महिला को बचाने की कोशिश करती रही। लेकिन, आरोपी चप्पलों से महिला को पीटता रहा। वहीं, पास में मौजूद ग्रामीणों ने महिला को बचाने की बजाय मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। हंगामा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।