{"_id":"681f86220d022c8a6505b1fc","slug":"boy-attack-on-a-girl-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124185-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवती को पार्क में ले जाकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवती को पार्क में ले जाकर किया हमला
Sat, 10 May 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने युवक पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। शनिवार को पार्क में ले जाकर उसपर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित कॉलेज से बीए फाइनल कर चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे वह कॉलेज में अंक प्रमाण पत्र लेने आई थीं। कॉलेज के बाहर उन्हें प्रणव निवासी गांव श्यामपुर मिला था। आरोपी युवक दो वर्ष से शादी का झांसा दे रहा था। अपने दोस्तों के घर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया था। इस पर उसने आरोपी से मिलने के लिए मना कर दिया था।
इसके बाद आरोपी जबरदस्ती अपने दोस्तों के घर चलने का दबाव बनाने लगा था। उसने आरोपी की पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो वह उसे एसएसवी चौकी पर लेकर पहुंचा और अभद्र व्यवहार करने लगा। यहां तैनात पुलिसकर्मी ने आरोपी का डांट दिया था। इससे गुस्साया आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर लोहिया पार्क में ले गया। यहां पर आरोपी ने लात घूसों से उसे पीटा और सिर पर ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर प्रणव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।