फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Black marketing of Remdesivir Three employees arrested for selling injections in private medical college

रेमडेसिविर की कालाबाजारी : प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में चोरी से इंजेक्शन बेचते तीन कर्मचारी गिरफ्तार, नकदी बरामद 

Mon, 26 Apr 2021 04:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 04:49 PM IST
सार

रेमडेसिविर इन्जेक्शनों को चोरी कर उसकी कालाबाजारी करने के आरोप में पिलखुआ पुलिस ने रामा मेडिकल कॉलेज व ट्रामा सेंटर के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Black marketing of Remdesivir Three employees arrested for selling injections in private medical college
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के इलाज में कारगर साबित हो रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसे ही मामला यूपी के हापुड़ से आया है। रेमडेसिविर इन्जेक्शनों को चोरी कर उसकी कालाबाजारी करने के आरोप में पिलखुआ पुलिस ने सोमवार को रामा मेडिकल कॉलेज व ट्रामा सेंटर के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 1 रेमडेसिविर इंजेक्शन और 82 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली पुलिस ने रेमडेसिविर की कालाबाजारी में सोमवार को ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सात इंजेक्शन भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि वे 70 हजार रुपये प्रति पीस के हिसाब से रेमेडिसविअर बेचते थे। ललित गुप्ता और अनुज जैन दरियागंज और चांदनी चौक में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। आकाश वर्मा का ज्वैलरी की दुकान है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।
विज्ञापन


उधर रविवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। हापुड़ निवासी आलोक त्यागी, गाजियाबाद निवासी अभिषेक और नोएडा निवासी सोमेल गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी एक रेमडेसिविर को 40 हजार रुपये में बेचते थे। उनके कब्जे से तीन रेमडेसिविर और एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी बरामदगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों कार में घूम रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया। कार की तलाशी लेने पर 100 ऑक्सीमीटर और 48 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर भी मिले। उन्हें भी बरामद कर लिया। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आगे की जांच चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed