फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bjp president take meeting

Hapur News: भाजपा की नीति हमेशा सामाजिक और सद्भाव की रही - भूपेंद्र चौधरी

Sat, 16 Nov 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 16 Nov 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
bjp president take meeting
हापुड़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार की रात मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जहां कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठन में पद दिलाने की मांग की। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने ज्यादा कुछ नहीं कहा और वह लखनऊ मेल से रवाना हो गए।
विज्ञापन


प्रदेश में चल रहे उपचुनाव पर बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी ने अपने सभी साथी एनडीए के घटक दलों के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्रों का उपचुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता, सभी लोग मिलकर संगठनात्मक दृष्टि से भी पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने जो काम किए हैं, उन कामों का पूरा लेखा-जोखा लेकर सभी कार्यकर्ता घर-घर लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे द्वारा कटेंगे तो बटेंगे के बयान पर किए गए कटाक्ष पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के लोगों का हमेशा एजेंडा देश को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर कमजोर करना है। जबकि, भाजपा की नीति हमेशा सामाजिक, समरसता और सामाजिक सद्भाव की रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर देश के संविधान को कलंकित करने और कुचलने का कार्य किया है। संविधान में प्रदत्त जो भी आरक्षण की व्यवस्था है, हमारे संगठन में भी आरक्षण की व्यवस्था है।इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, पुनीत गोयल, मोहन सिंह, गौरव रुड़कीवाल, महेश तोमर, पवन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बार के मंडल अध्यक्ष नहीं होंगे रिपीट

कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिन मंडल अध्यक्षों का कार्यकाल दो बार का पूरा हो चुका है। इस बार उन्हें रिपीट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed