{"_id":"66b4ee8a687df03084031b9b","slug":"bjp-meeting-for-har-ghar-tiranga-hapur-news-c-135-1-hpr1005-113534-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर-घर निकलेगी तिरंगा यात्रा, 11 से होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर-घर निकलेगी तिरंगा यात्रा, 11 से होंगे कार्यक्रम
Thu, 08 Aug 2024 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 08 Aug 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । बृहस्पतिवार को प्रीत विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें घर-घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सतपाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से हर्ष और उल्लास के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा यात्रा निकालते हैं। साथ ही साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा रैली निकालेगा व 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई का कार्यक्रम होगा। 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर जनपद में गोष्ठी होगी व मौन जुलूस भी निकलेगा। 15 अगस्त को कार्यकर्ता सार्वजनिक जगह पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही बूथ पर हर घर तिरंगा फहराएंगे, इसके लिए कार्यकर्ता भी घर-घर संपर्क करेंगे। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता इस अभियान में पूर्ण रूप से भाग लेंगे व प्रदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन हापुड़ का रहे, इसके लिए प्रयास करेंगे। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत गोयल, राजीव सिरोही, मोहन सिंह, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, विकास अग्रवाल, कविता माधरे, निशांत सिसोदिया, विभु बंसल, अशोक बबली, मनोरमा रघुवंशी, कपिल एसएम, पवन गर्ग, दीपक भाटी, श्यामेन्द्र त्यागी, सुमित पार्चा, नितिन पाराशर, सुयश वशिष्ठ मौजूद रहे।